पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह का शक्ति प्रदर्शन: गोल्डन टेंपल में माथा टेका; सचिन पायलट ने कार ड्राइव कर सबको मैसेज दिया - Jalandhar News
- Hindi News - Local - Punjab - Jalandhar - Pargat Singh & Sachin Pilot Punjab Visit | Amritsar Religious Tour & Mohali पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह का शक्ति प्रदर्शन:गोल्डन टेंपल में माथा टेका; सचिन पायलट ने का…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Pargat Singh & Sachin Pilot Punjab Visit | Amritsar Religious Tour & Mohali
पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह का शक्ति प्रदर्शन:गोल्डन टेंपल में माथा टेका; सचिन पायलट ने कार ड्राइव कर सबको मैसेज दिया
- कॉपी लिंक
कांग्रेस के नए प्रदेश प्रधान बनने के बाद परगट सिंह ने पंजाब पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया। 3 अक्टूबर को राजा वड़िंग की जगह पंजाब कांग्रेस की जिम्मेदारी मिलने के बाद यह उनका पहला पंजाब दौरा है।
परगट सिंह कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के साथ दिल्ली से सुबह करीब 9 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं ने ढोल बजाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद एयरपोर्ट से परगट सिंह सीधे गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंचे।
इस दौरान कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट खुद उनकी कार ड्राइव करते नजर आए। परगट सिंह ने कहा कि
आज वह श्री दरबार साहिब में शुकराना करने के लिए आए हैं। आज राजनीति का दिन नहीं है, मैं राजनीति जरूर करूंगा, लेकिन एक-दो दिन बाद करूंगा।
परगट सिंह अमृतसर में सभी धर्मों के धर्मस्थलों पर माथा टेकेंगे। इसके बाद वे मोहाली में कांग्रेस लीडरशिप की बैठक ले सकते हैं। इसके अगले दिन हिमाचल प्रदेश के मां चिंतपूर्णी दरबार में भी माथा टेकने का कार्यक्रम है।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान परगट सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, सचिन पायलट के दौरे का आगे का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। पंजाब लौटने से पहले परगट सिंह ने दिल्ली में पूर्व प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में एकजुट है। उन्होंने कहा कि सभी की अपनी-अपनी राय हो सकती है, लेकिन यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। पंजाब में कांग्रेस एकजुट होकर 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Punjab Lehar
संबंधित ख़बरें

'हमारी बहनों की तौहीन की, अब बयान बदल रहे हैं', लुधियाना के शाही इमाम ने धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना - ludhiana hanumant katha dhirendra shastri shahi imam over muslim remark controversy

Jalandhar: Dera Ballan chief’s visit to Rajbir Singh Ghuman’s aide creates ripples - The Tribune

पंजाब की 50 वार्डों में फिर होंगे नगर निगम चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने 6 सप्ताह में मतदान का दिया आदेश - punjab municipal elections 50 wards supreme court fresh polls patiala moga

