Punjab Weather 6th October: मौसम विभाग ने 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया, झमाझम होगी बारिश! - punjab weather forecast today 6th october 2026 kaisa rahega mausam rain tracker imd alert
Punjab Weather 6th October: मौसम विभाग ने 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया, झमाझम होगी बारिश! पंजाब में मानसून की विदाई के बाद पड़ रही गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग ने आज ...और पढ़ें HighLights - पश्चिमी विक…

सौजन्य से:- Jagran
Punjab Weather 6th October: मौसम विभाग ने 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया, झमाझम होगी बारिश!
पंजाब में मानसून की विदाई के बाद पड़ रही गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग ने आज ...और पढ़ें
HighLights
- पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब में येलो अलर्ट जारी।
- 6 से 9 अक्टूबर तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं।
- दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद।
डिजिटल डेस्क, अमृतसर। पंजाब में मानसून की विदायगी के बाद से तापमान लगातर बढ़ रहा है। दिन का तापमान सामान्य से 1.8 और रातें 3.5 डिग्री तक अधिक गर्म बनी हुई हैं। लेकिन अब इस गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते राज्य में आज और अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 6 से 9 अक्टूबर 2026 के बीच पंजाब के विभिन्न जिलों में गरज-चमक, बिजली चमकने और 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद रात के बढ़ रहे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Rates: सोने के दाम फिर फिसले, चांदी में दिखा उछाल; पंजाब मंडियों में अनाज व दालों के ताजा भाव जारी
आज 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी
06 अक्टूबर: उत्तरी और ऊपरी जिलों— पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में गर्जन, बिजली और 40-50 किमी/घंटा की गति से तेज हवाओं का यलो अलर्ट है।
07 अक्टूबर: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और पटियाला जिलों में बारिश, बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा हवाओं की चेतावनी दी गई है।
08 अक्टूबर: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन हवा की गति 30-40 किमी/घंटा रहने का अनुमान है।
09 अक्टूबर: चेतावनी का दायरा सिमटकर उत्तरी व पूर्वी हिस्सों- पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला तक रहेगा। इन जगहों पर हवा 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से भी चल सकती है।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी से मिले पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह, 2027 के चुनाव और गुटबाजी खत्म की रणनीति हुई तैयार
सामान्य से गर्म पंजाब
5 अक्टूबर, सोमवार के जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बठिंडा में 37.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि अमृतसर में 35.2 डिग्री, लुधियाना में 35.0 डिग्री, पटियाला में 35.6 डिग्री, चंडीगढ़ में 34.7 डिग्री और मोहाली में 34.8 डिग्री तापमान रहा।
वहीं, रात के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ौतरी देखी गई, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है, जिसमें सबसे कम न्यूनतम तापमान बठिंडा में 21.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में 23.6 डिग्री, लुधियाना में 23.4 डिग्री, पटियाला में 24.2 डिग्री और फरीदकोट में 24.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
Powered by Punjab Lehar
संबंधित ख़बरें

पंजाब मिक्स लैंड यूज पर उद्यमी भड़के: स्थायी नीति की मांग पर लुधियाना में प्रदर्शन, एक साल की मोहलत नामंजूर

Punjab Weather 10th October: मौसम विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में अलर्ट किया जारी; झमाझम होगी बारिश! - punjab weather forecast today 10th october 2026 kaisa rahega mausam rain tracker imd alert

Punjab Weather 9 October: बारिश के बाद गिरा तापमान, कल से फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दिखेगा असर - punjab weather forecast today 9th october 2026 kaisa rahega mausam rain tracker imd alert

