जालंधर में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन: घरों में छापेमारी की, बेड-रसोई तक खंगाली; तस्करों की लिस्ट तैयार - Jalandhar News
- Hindi News - Local - Punjab - Jalandhar - Jalandhar Police CASO Operation | Drug Traffickers Raid List जालंधर में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन:घरों में छापेमारी की, बेड-रसोई तक खंगाली; तस्करों की लिस्ट तैयार - कॉपी लिंक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar Police CASO Operation | Drug Traffickers Raid List
जालंधर में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन:घरों में छापेमारी की, बेड-रसोई तक खंगाली; तस्करों की लिस्ट तैयार
- कॉपी लिंक
नशे के खिलाफ अभियान के तहत जालंधर पुलिस ने शनिवार को गढ़ा इलाके में CASO ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध नशा तस्करों की सूची तैयार कर उनके घरों और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने इलाके में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चला
पुलिस ने संदिग्ध नशा तस्करों के घरों में दाखिल होकर बेड, रसोई और अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली। इसके अलावा, घरों के बाहर पड़े संदिग्ध सामान की भी जांच की गई। पुलिस का उद्देश्य उन स्थानों की जांच करना था, जहां नशीले पदार्थ छिपाए जाने की आशंका थी।
संदिग्धों के घरों और ठिकानों पर दबिश दी यह अभियान पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत और एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह की अगुवाई में चलाया गया। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर संदिग्धों के घरों और ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इसका उद्देश्य नशे के कारोबार पर लगाम लगाना और तस्करी में शामिल संदिग्धों पर नजर रखना है।
सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय पुलिस ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है या ऐसा कोई गैरकानूनी काम करता है, जिससे लोगों को नुकसान पहुंच सकता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Powered by Punjab Lehar
संबंधित ख़बरें

अमृतसर में कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका; नारेबाजी की, मताधिकार की सुरक्षा की मांग - Amritsar News

अमृतसर में अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, राइफल और 9 पिस्तौल सहित 4 गिरफ्तार;15 किलो अफीम बरामद - amritsar police busts illegal arms drug trafficking network four arrested

पंजाब से आईं छात्राएं, डिटेन हुईं: दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने आईं थी

