पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलेगी कांग्रेस, रेस में कौन आगे?
पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलेगी कांग्रेस, रेस में कौन आगे? पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस राज्य में प्रदेश अध्यक्ष बदलेगी. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. अभी अमरिंदर सिंह राजा वडिंग इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं.…

सौजन्य से:- ABP News
पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलेगी कांग्रेस, रेस में कौन आगे?
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस राज्य में प्रदेश अध्यक्ष बदलेगी. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. अभी अमरिंदर सिंह राजा वडिंग इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं.
पंजाब कांग्रेस में घमासान के बीच सूत्रों ने बड़ी जानकारी दी है. कांग्रेस पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलेगी. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की जगह विजय इंदर सिंगला और गुरजीत औजला में से किसी एक नेता को कमान मिल सकती है. ये दोनों रेस में आगे चल रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, सिंगला को नेताओं ने बधाई भी दे दी है. अमरिंदर राजा वडिंग लुधियाना से सांसद हैं. पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. सांसद बनने से पहले विधायक थे. साथ ही यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
विजय इंदर सिंघला संगरूर से लोकसभा सांसद रह चुके हैं. वो मौजूदा समय में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हैं. पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी
दरअसल बीते दिनों में पंजाब कांग्रेस में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी गुट के बीच मतभेद और गुटबाजी खुलकर सामने आए. इस विवाद के बाद से ही पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलाव के कयास लगने लगे.
बघेल की जगह पायलट
वडिंग और चन्नी गुट में मतभेद के बीच ही सितंबर महीने की शुरुआत में कांग्रेस हाईकमान ने भूपेश बघेल को हटाकर सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया था. भूपेश बघेल ने वडिंग और चन्नी गुट के मतभेद सुलझाने की कई कोशिशें की थीं लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए थे. अब सूत्रों की मानें तो सचिन पायलट के प्रभारी बनने के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव होने जा रहा है.
बता दें कि इसी साल जुलाई में कांग्रेस ने पंजाब में चुनावी टीम की घोषणा की थी. इसमें चरणजीत सिंह चन्नी को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया था. इस नियुक्ति से कांग्रेस ने साफ कर दिया था कि स्टेट यूनिट की लीडरशिप में बदलाव नहीं होगा.
LPU हिंसा मामले में BNS की कई धाराओं में 3 FIR दर्ज, 8 सदस्यीय SIT भी गठित
Powered by Punjab Lehar
संबंधित ख़बरें

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को झटका: माइक खोसला के भाई और भतीजे आप में शामिल, कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए सवाल

बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को बड़ा सहारा, पंजाब सरकार ने 36.39 लाख लोगों के खातों में भेजे 3243 करोड़ रुपये - punjab social security pension scheme dr baljeet kaur budget 3243 crore

Punjab Election 2027:पंजाब में नशा चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा? Ex-DGP का खुलासा | Amit Shah | BJP

