जौनपुर के गौरव यादव बने पंजाब के स्थायी डीजीपी: बेलापार गांव के निवासी, सीएम मान के प्रधान सचिव भी रह चुके - Baksha(Jaunpur) News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Jaunpur - Baksha - Jaunpur Resident Gaurav Yadav Appointed As Punjab Permanent DGP जौनपुर के गौरव यादव बने पंजाब के स्थायी डीजीपी:बेलापार गांव के निवासी, सीएम मान के प्रधान सचिव भी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Jaunpur
- Baksha
- Jaunpur Resident Gaurav Yadav Appointed As Punjab Permanent DGP
जौनपुर के गौरव यादव बने पंजाब के स्थायी डीजीपी:बेलापार गांव के निवासी, सीएम मान के प्रधान सचिव भी रह चुके
- कॉपी लिंक
जौनपुर के बक्शा विकास खंड के नौपेड़वा बेलापार गांव निवासी आईपीएस गौरव यादव को पंजाब का स्थायी डीजीपी बनाया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल है।
गौरव यादव 1992 बैच के पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रधान सचिव भी रह चुके हैं। उन्होंने पंजाब पुलिस के मॉडर्ननाइजेशन विंग का काम भी संभाला है और राज्य पुलिस में कई पदों पर काम कर चुके हैं।
गौरव के पिता भगवती प्रसाद यादव सेवानिवृत्त कर्नल हैं और लखनऊ में रहते हैं। गौरव की शिक्षा कानपुर, लखनऊ और दिल्ली में हुई है। उनके चाचा आदित्य नारायण यादव बलई ने यह जानकारी दी।
गांव के शिक्षक दीपक जगदीश यादव, लालसाहब यादव, दिनेश कुमार यादव, मंगल यादव और शास्वत यादव समेत कई लोगों ने गौरव की इस उपलब्धि पर गर्व जताया।
Powered by Punjab Lehar
संबंधित ख़बरें

अमृतसर में कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका; नारेबाजी की, मताधिकार की सुरक्षा की मांग - Amritsar News

अमृतसर में अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, राइफल और 9 पिस्तौल सहित 4 गिरफ्तार;15 किलो अफीम बरामद - amritsar police busts illegal arms drug trafficking network four arrested

पंजाब से आईं छात्राएं, डिटेन हुईं: दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने आईं थी

