जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस का एक्शन: 8 से 10 लोग हिरासत में, आहातों और रेहड़ी वालों पर कड़ी कार्रवाई - Jalandhar News
- Hindi News - Local - Punjab - Jalandhar - Jalandhar Police Crackdown On Public Drinking | Action Against Vendors जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस का एक्शन:8 से 10 लोग हिरासत में, आहातों और रेहड़ी वालों पर कड़…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar Police Crackdown On Public Drinking | Action Against Vendors
जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस का एक्शन:8 से 10 लोग हिरासत में, आहातों और रेहड़ी वालों पर कड़ी कार्रवाई
- कॉपी लिंक
जालंधर में पुलिस कमिश्नर श्री सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम जनता के साथ तालमेल बैठकें (सम्पर्क बैठकें) आयोजित कर रहा है। हाल ही में हुई ऐसी ही एक बैठक के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के ध्यान में एक गंभीर समस्या लाई। लोगों ने ब
जनता से मिली इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जोन 2 के इलाके में पुलिस की टीम ने व्यापक स्तर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वाले 8 से 10 लोगों को मौके पर ही हिरासत में (राउंड अप) लिया गया।
पुलिस ने न केवल शराब पीने वालों पर शिकंजा कसा, बल्कि ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया है। चेकिंग के दौरान पाया गया कि कई रेहड़ियों और आहातों/ठेकों पर खुलेआम गिलास उपलब्ध कराकर शराब परोसी जा रही थी। नियमों का उल्लंघन कर इस तरह की अवैध सुविधा देने वाले विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई की गई है। ADCP 2 माधवी शर्मा ने दी जानकारी
ADCP 2 माधवी शर्मा ने बताया किकि असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि शहर का माहौल सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना रहे। इसके साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर उनके आसपास भी ऐसी कोई समस्या या अवैध गतिविधि देखने को मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना मिलते ही आरोपियों पर तुरंत और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Powered by Punjab Lehar
संबंधित ख़बरें

अमृतसर में कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका; नारेबाजी की, मताधिकार की सुरक्षा की मांग - Amritsar News

अमृतसर में अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, राइफल और 9 पिस्तौल सहित 4 गिरफ्तार;15 किलो अफीम बरामद - amritsar police busts illegal arms drug trafficking network four arrested

पंजाब से आईं छात्राएं, डिटेन हुईं: दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने आईं थी

