हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब में होंगे विश्वस्तरीय इंतजाम, 27 अक्टूबर को जालंधर में उद्घाटन - punjab gears up for asian hockey champions trophy in jalandhar
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब में होंगे विश्वस्तरीय इंतजाम, 27 अक्टूबर को जालंधर में उद्घाटन पंजाब सरकार एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय प्रबंध कर रही है, जिसका उद्घाटन 27 अक्टूबर को जालंधर में होगा और…

सौजन्य से:- Jagran
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब में होंगे विश्वस्तरीय इंतजाम, 27 अक्टूबर को जालंधर में उद्घाटन
पंजाब सरकार एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय प्रबंध कर रही है, जिसका उद्घाटन 27 अक्टूबर को जालंधर में होगा और मुकाबले 5 नवंबर तक चलेंगे।
HighLights
- पंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय प्रबंध।
- जालंधर में 27 अक्टूबर को उद्घाटन, 5 नवंबर तक चलेंगे मुकाबले।
- छात्रों की भागीदारी और ट्रॉफी टूर से उत्साह बढ़ाने की योजना।
डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब में होने वाली एशियाई हाकी चैंपियंस ट्राफी के लिए पंजाब सरकार विश्वस्तरीय प्रबंध करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 27 अक्टूबर को जालंधर में होगा, जबकि मुकाबले 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक खेले जाएंगे।
चैंपियनशिप में भारत, चीन, मलेशिया, जापान, बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया की टीमें भाग लेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की समृद्ध हॉकी विरासत को देखते हुए इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को यादगार बनाया जाना चाहिए। इससे प्रदेश को अपनी खेल उपलब्धियों, बुनियादी ढांचे और सांस्कृतिक परंपराओं को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
शहरों की सफाई और सौंदर्यीकरण पर जोर
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि तैयारियां केवल स्टेडियम तक सीमित नहीं रहेंगी। जालंधर और मोहाली में व्यापक सफाई अभियान चलाने, सार्वजनिक स्थानों का रखरखाव करने और स्टेडियम तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विदेशी खिलाड़ियों और प्रतिनिधिमंडलों के लिए बेहतर आवास, भोजन, सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था करने को भी कहा गया है। होटलों और मैच स्थलों के बीच सुचारु यातायात सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
विद्यार्थियों की भागीदारी और ट्राफी टूर
मुख्यमंत्री ने स्कूलों और कालेजों के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबले दिखाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिले और वे पंजाब की हॉकी विरासत से जुड़ें। टूर्नामेंट के प्रचार के लिए विशेष रूप से तैयार एसयूवी में ट्रॉफी या उसके मॉडल को प्रदर्शित करते हुए प्रदेशभर में ट्राफी टूर निकालने की योजना भी बनाई जाएगी। आयोजन की तैयारियों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिए विशेष समिति गठित की जाएगी।
Powered by Punjab Lehar
संबंधित ख़बरें

पंजाब की हस्तियों का सियासी सफर: पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार विजेताओं का राजनीति में बढ़ा दखल

जालंधर में झमाझम बारिश के PHOTOS: मौसम में बदलाव से सड़कों पर भरा पानी; तेज हवाएं चलने से ठंड बढ़ी - Jalandhar News

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से परगट सिंह का इनकार, बोले- सभी की भूमिका तय, हर नेता को दिखानी होगी अपनी 'ड्रिबलिंग' - punjab congress chief statement on chief minister candidate and election strategy

